ब्रेकिंग
E20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायल

एक केस का दो एफआईआर दर्ज, बिहार पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है जिससे अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। दरअसल वंदना स्फूर्ति फाइनेंस बैंक के कर्मचारी अप्पू यादव से 29 अप्रैल को 2 लाख 39

एक केस का दो एफआईआर दर्ज, बिहार पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है जिससे अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। दरअसल वंदना स्फूर्ति फाइनेंस बैंक के कर्मचारी अप्पू यादव से 29 अप्रैल को 2 लाख 39 हजार रूपये लूटा गया था। बैंक के कर्मचारी अप्पू यादव ने इस घटना को लेकर थाने में केस दर्ज कराया था। वो भी एक नहीं बल्कि दो एफआईआर दर्ज की गयी। 


अप्रैल में हुई लूट की घटना को लेकर फिर 30. 6. 2024 को अप्पू यादव ने ही दोबारा एफआर दर्ज करवा दिया। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि हर एफआईआर को ऑनलाइन रजिस्टर करना होता है। जब एक ही मामले में एफआईआर दर्ज है तो दुबारा एफआईआर कैसे दर्ज हो गया। किसी पुलिस अधिकारी ने बिना जांच के ही रजिस्टर कर लिया। 


यह मामला जब एसपी कांतेश मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने आनन-फानन में डीएसपी रंजन कुमार को जांच की जिम्मेवारी दी। अप्पू यादव जिस फाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर है उसी कंपनी को पिछले दिनों लुटवाया था जिसे लेकर पुलिस ने बैंक लूटकांड के मुख्य सरगना होने को लेकर उसकी गिरफ्तारी की। 


एक ही मामले में दो एफआईआर होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। डीएसपी रंजन कुमार ने जब इस मामले की जांच की तो प्रथमदृश्या सही साबित हुआ एक ही मामले में अप्पू यादव नाम के आवेदक ने दो एफआईआर दर्ज कराया था। डीएसपी ने दोषी पुलिस पदाधकारी से स्पष्टीकरण मांगा है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम

टैग्स