ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

दर्दनाक हादसा : एक बच्चे को बचाने गए 2 दर्जन लोग कुएं में गिरे, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

DESK : एक बच्चे को बचाने के चक्कर में 30 लोग कुएं में गिर गए. इस दर्दनाक हादसे के बाद आनन-फानन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान

दर्दनाक हादसा : एक बच्चे को बचाने गए 2 दर्जन लोग कुएं में गिरे, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक बच्चे को बचाने के चक्कर में 30 लोग कुएं में गिर गए. इस दर्दनाक हादसे के बाद आनन-फानन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. हालांकि अब भी कई लोग लापता हैं, जबकि 4 की मौत हो चुकी है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं.


घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 120 किलोमीटर दूर विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुई. बताया जा रहा है कि लाल पठार गांव में एक कुएं में बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने पहुंचे लोगों की भीड़ की वजह से कुआं धंस गया, जिसके चलते करीब 30 से ज्यादा लोग अंदर जा गिरे. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम के जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब तक तकरीबन 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. अब भी कई लोग लापता हैं, जबकि 4 की मौत हो चुकी है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं.


दरअसल, गंजबासौदा के लाल पठार गांव में 14 साल का लड़का एक कुएं में गिर गया था. तकरीबन 30 फीट गहरे कुएं में 10 से 15 फीट तक पानी था. बच्चे के गिरने के बाद लोगों की भीड़ उसे बचाने के लिए कुएं के आस-पास पहुंच गई. कुएं को ऊपर सीमेंटेड स्लैब से ढका गया था. लोगों की भीड़ के वजन से अचानक स्लैब टूट गया और कुआं धंस गया. इसके चलते 30 से ज्यादा लोग कुएं में गिर गए. 


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे जेसीबी समेत अन्य मशीनों के जरिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को भोपाल से बचाव कार्य के लिए रवाना किया. साथ ही, मुख्यमंत्री ने तमाम बड़े अधिकारियों से बात कर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए कहा.

टैग्स