ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

ऐ मुखिया जी..छठ पूजा के नाम पर परोसी गई अश्लीलता, मुखिया-सरपंच और चौकीदार के सामने बार-बालाओं ने रातभर लगाए ठुमके

JAMUI: लोक आस्था के महापर्व के मौके पर जमुई में माता का जागरण का आयोजन किया गया था। लेकिन अश्लील गानों पर रातभर बार-बालाओं का डांस हुआ। छठ पूजा के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रख

ऐ मुखिया जी..छठ पूजा के नाम पर परोसी गई अश्लीलता, मुखिया-सरपंच और चौकीदार के सामने बार-बालाओं ने रातभर लगाए ठुमके
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: लोक आस्था के महापर्व के मौके पर जमुई में माता का जागरण का आयोजन किया गया था। लेकिन अश्लील गानों पर रातभर बार-बालाओं का डांस हुआ। छठ पूजा के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रखा गया था। जिसे देखने के लिए महेश्वरी पंचायत के मुखिया, सरपंच और चौकीदार भी पहुंचे थे। इन सभी के सामने बाल बालाओं ने भोजपुरी के अश्लील गानों पर रातभर ठुमके लगाए। 


ये लोग भी बार-बाला के ठुमके पर झूमते नजर आए। छठ पूजा के नाम पर आयोजित माता का जागरण कार्यक्रम में इस तरह के डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सभी ने रातभर इस प्रोग्राम को देखा। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो जमुई के सोनो प्रखंड अंतर्गत चरका पत्थर थाना क्षेत्र के महेश्वरी पंचायत का बताया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि जिस वक्त बार-बाला छठ पूजा के नाम पर अश्लील गानों पर ठुमके लगा रहे थे उस वक्त मंच पर महेश्वरी पंचायत के मुखिया अवधेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह व चरका पत्थर थाने की चौकीदार भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी छठ पूजा के नाम पर फैलाई जा रही अश्लीलता को रोकने की कोशिश नहीं की। ये लोग भी रातभर बार बालाओं के ठुमके को देखते रहे और झूमते रहे। 


किसी ने इसे रोकना मुनासिब नहीं समझा। खुद मंच पर मौजूद स्थानीय मुखिया मस्ती करते देखे गए वही वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय व बुद्धिजीवियों ने बताया कि जिस तरीके से आस्था के नाम पर बार बालाओं को अश्लील गानों पर ठुमके लगाये गये कहीं से भी इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। पंचायत में अच्छे कार्य की जिम्मेदारी पंचायत के मुखिया की होती है यदि मुखिया ही अश्लीलता को बढ़ावा देंगे तो इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बात कुछ हो नहीं सकता। इस संबंध में मुखिया अवधेश सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि स्थानीय युवकों ने उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया था। जब वे मंच पर बैठे हुए थे तभी बार-बाला अश्लील गानों पर ठुमके लगाने लगी। उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन स्थानीय युवक नहीं माने जिसके बाद वे मंच छोड़कर चले गये।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता