1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated May 04, 2020, 12:24:12 PM
- फ़ोटो
SIWAN : दरौंदा थाना में पदास्थित दारोगा भगवान तिवारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल दारोगा को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाने के एसआई भगवान तिवारी की ड्यूटी कोरोना को लेकर डिब्बी गांव में लगाई गई है। वह सोमवार की सुबह तकरीबन 9:30 बजे महाराजगंज-दरौंदा मुख्यमार्ग होते हुए अपने बाइक से डिब्बी के लिए निकले थे। तभी थाना क्षेत्र के नवलपुर के समीप सड़क के किनारे अचानक सड़क पर आए एक नीलगाय से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
नीलगाय से टक्कर के बाद एसआई अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एसआई भगवान तिवारी का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है।फिलहाल उनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।