ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दूसरी शादी की जिद में पोल पर चढ़ा बुजुर्ग, जान जोखिम में डालकर युवक ने बचाई जान, दादा-नाना और 5 बच्चों का बाप है बुजुर्ग

DESK: फिल्म 'शोले' में बसंती से शादी की जिद करते हुए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है ठीक उसी प्रकार एक बुजुर्ग भी दूसरी शादी की जिद में बिजली के पोल पर चढ़ गया। अपनी

दूसरी शादी की जिद में पोल पर चढ़ा बुजुर्ग, जान जोखिम में डालकर युवक ने बचाई जान, दादा-नाना और 5 बच्चों का बाप है बुजुर्ग
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: फिल्म 'शोले' में बसंती से शादी की जिद करते हुए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है ठीक उसी प्रकार एक बुजुर्ग भी दूसरी शादी की जिद में बिजली के पोल पर चढ़ गया। अपनी जान देने के लिए बुजुर्ग ने हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया लेकिन संयोगवश बिजली कटी हुई थी जिसके कारण वह बच गया। बुजुर्ग को पोल पर चढ़ा देख गांव के एक युवक ने जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग को नीचे उतारा तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

दूसरी शादी की जिद में पोल पर चढ़ा बुजुर्ग, जान जोखिम में डालकर युवक ने बचाई जान, दादा-नाना और 5 बच्चों का बाप है बुजुर्ग


5 बच्चे और नाती पोते वाले इस बुजुर्ग की शादी की जिद को देखकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। घटना राजस्थान के धौलपुर की है। बताया जाता है कि बुजुर्ग की पत्नी का निधन 4 साल पहले हो गया था। पांच बच्चों में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। 60 साल का यह बुजुर्ग नाना और दादा भी बन चुका है। इसके बावजूद वह दूसरी शादी की जिद पर अड़ा है। जिसे लेकर बच्चों पर दबाव बनाने के लिए वह 11KV के बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लेकिन गनीमत रही कि जिस समय बुजुर्ग खंभे पर चढ़ा उस वक्त हाईटेंशन लाइन के तार में करंट नहीं था। बुजुर्ग ने जान देने के लिए बिजली के तार को पकड़ लिया लेकिन उसे झटका नहीं लगा। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत मढ़ा भाऊ बिजली सब स्टेशन पर दी। बिजली विभाग ने तत्काल लाइन का कनेक्शन काट दिया तभी गांव के एक युवक ने खंभे पर चढ़कर बुजुर्ग को नीचे उतारा तब जाकर बिजली विभाग के कर्मचारी तथा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।




60 साल का यह बुजुर्ग दूसरी शादी करना चाहता है। बच्चे शादी की सहमति दें, इसलिए उन पर दबाव बनाने के लिए उसने यह कदम उठाया। बुजुर्ग ने बताया कि यदि उसे दूसरी शादी नहीं करने दी गई तो वह खुदकुशी कर लेगा। बुजुर्ग के खंभे पर चढ़ने की सूचना जब ग्रामीणों और घरवालों को मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गई फिर क्या था बुजुर्ग को देखने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। बुजुर्ग को पोल पर चढ़ा देख गांव के एक युवक ने जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग को नीचे उतारा तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।