ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दूसरे फेज में PM नरेंद्र मोदी समेत सभी मुख्यमंत्रियों को लगेगा कोरोना का टीका, जाने पूरा डिटेल

DESK : देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो चुका है. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और सफाईकर्मियों को टीका दिया गया. वहीं अब वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्र

दूसरे फेज में PM नरेंद्र मोदी समेत सभी मुख्यमंत्रियों को लगेगा कोरोना का टीका, जाने पूरा डिटेल
Anamika
2 मिनट

DESK : देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो चुका है. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और सफाईकर्मियों को टीका दिया गया. वहीं अब वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगेगा. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण में पीएम, सीएम, सभी सांसद और 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा. वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है, दूसरे फेज में सभी को वैक्सीनेशन करा दिया जाएगा, जो भी 50 साल के ऊपर होंगे.

ऐसे में सभी सांसद और विधायक, जो 50 के ऊपर है, उनको दूसरे चरण में कोरोना का वैक्सीनदिया जाएगा. बता दें कि देश में अभी कोरोना वैक्सीनेशन का पहला फेज चल रहा है और इसके तहर 7 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके का पहला डोज दिया जा चुका है. हालांकि अभी दूसरे फेज का समय निर्धारित नहीं किया गया है. लेकिन दूसरे फेज में सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा.इस फेज में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों समेत कई वीवीआईपी को टीका लगेगा, क्योंकि सबकी उम्र 50 से अधिक है.