ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

दुनिया भर में वॉट्सऐप,फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स परेशान

DESK: दुनियाभर में अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम काम करना बंद कर दिया। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भा

दुनिया भर में वॉट्सऐप,फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स परेशान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दुनियाभर में अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम काम करना बंद कर दिया। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारत समेत पूरी दुनिया में करोड़ों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी।


आउटेज की इस समस्या के कारण लोग ना तो मैसेज भेज पाए और न हीं  मैसेज रिसीव कर पाए। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से यह परेशानी सामने आई। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी Downdetector.com के अनुसार 20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इसकी कंप्लेन की है।


वही फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा। जबकि वॉट्सऐप ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।


दुनियाभर में अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम काम करना बंद कर दिया है। तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की समस्या एंड्रायड, IOS और PC सभी पर दिखाई दी। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर सके तो वहीं वॉट्सऐप यूजर्स कोई भी मैसेज नहीं भेज पाए। अचानक यह सुविधा क्यों बंद हुई इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। 


करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे। तब रात 11.05 मिनट पर शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है।

टैग्स