ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली धमाके में अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन लोग घायल, PM मोदी ने की अमित शाह से बात दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिल्ली कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत की पुष्टि, 12 घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग सिवान में सड़क किनारे मिलीं VVPAT पर्चियां, मनोज झा बोले..दिल बहलाने को ही सही...एक स्पष्टीकरण तो बनता है ना? बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग कल, अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील झारखंड के Netaji Subhash Medical College Adityapur में शुरू हुई मेडिकल की पढ़ाई, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में कम खर्च में बेहतर इलाज

दूल्हे की जगह बारात लेकर पहुंची दुल्हन, दूल्हे के घर पर हुई अनोखी शादी

1st Bihar Published by: Updated Sun, 18 Jul 2021 07:54:45 PM IST

दूल्हे की जगह बारात लेकर पहुंची दुल्हन, दूल्हे के घर पर हुई अनोखी शादी

- फ़ोटो

DESK: शुरू से ही ऐसा होता आ रहा है कि शादियों में लड़के वाले बारात लेकर लड़की के घर पर जाते है लेकिन सीवान में इसके ठीक विपरित एक मामला सामने आया है। जहां दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पर पहुंच गयी। इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। लड़की पक्ष पर बोझ ना पड़े इसे लेकर वर पक्ष के लोगों ने अपनी रजामंदी से दुल्हन पक्ष के लोगों को अपने पर घर बुलाया था। जिसके बाद लड़के के घर पर ही शादी की रस्मों को पूरा किया गया।


बिहार के सीवान जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। इसे अनोखी शादी हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि इस शादी में दूल्हे की जगह दूल्हन बारातियों को लेकर दूल्हे के घर पर पहुंची थी। जहां वरमाला के बाद दोनों की शादी दूल्हे के घर पर ही की गयी। लड़की पक्ष की जगह लड़के पक्ष के घर पर शादी की रस्मों को पूरा किया गया। दूल्हे के घर पर ही दुल्हन ने सात फेरे लिया। सीवान जिले के नौतन प्रखंड के गंभीरपुर गांव में हुई अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 


बताया जाता है कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नौतन निवासी अमृत मांझी ने हिरमकरियार के रहने वाले किसान मांझी की बेटी रमिता के साथ अपनी मर्जी से शादी की। इस  शादी में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यह शादी कुछ अलग थी इसलिए इसे देखने के लिए लोग उत्सुक भी थे। क्यों कि यहां दूल्हे की जगह दुल्हन बारात लेकर पहुंचने वाली थी। 


लोग बड़े ही बेसब्री से बारात के इंतजार करते दिखे। पूरे गांव में इस बात की चर्चा शादी के पहले से ही हो रही थी कि शादी में दुल्हे की जगह दुल्हन बारात लेकर पहुंचेगी। जब दूल्हे के घर पर दुल्हन और बाराती पहुंचे तब उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। जयमाला के बाद पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ लड़के के घर पर शादी की रस्में निभाई गयी। पूरे समाज के सामने दूल्हे ने दुल्हन रमिता को अपनी पत्नी स्वीकार किया।