ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

राम मंदिर के भूमिपूजन पर दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, ये हो रहे भव्य इंतजाम

DESK : 5 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे. जिसे लेकर अयोध्या में भव्य तैयारी की जा रही है. पूरी अयोध्या में सौंदर्यीकरण और निर्माण का कार्य

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : 5 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे. जिसे लेकर अयोध्या में भव्य तैयारी की जा रही है. पूरी अयोध्या में सौंदर्यीकरण और निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. 

यूपी की योगी सरकार और केंद्र  सरकार मंदिर निर्माण से जुड़े हर पल को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती.  इस प्रोग्राम को खास बनाने के लिए सरकार हर कोशिश में जुट गई है. भूमिपूजन को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. राम के जीवन से जुड़ी  कलाकृतियां और पेंटिंग जगह-जगह बनाई जा रही हैं. 

यूपी के सीएम ने कुछ दिन पहले ही अपनी यात्रा के दौरान यह साफ कर दिया था कि भूमिपूजन के आयोजन से पहले 3 दिन तक पूरे अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल रहेगा. लोग अपने घरों में 3 दिनों तक दीपक जलाकर दिव्य दिवाली मनाएंगे.इसके साथ ही राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने बताया कि जो आयोजन है बहुत ही भव्य होगा.

भूमिपूजन के कुछ दिन पहले से ही अयोध्या में तरह-तरह के आयोजन किए जाएंगे. रामलला को भी विशेष रुप से तैयार किया जाएगा.  5 अगस्त को बुधवार है और बुधवार का रंग हरा माना जाता है इसलिए  पूरे राम परिवार को हरे रंग के वस्त्र उनके पर्दे, चादर, तकिया, रजाई सब कुछ हरे रंग का होगा.