ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: दुल्हन की भतीजी की करंट लगने से मौत, जयमाला के दौरान हुआ हादसा

ARA: भोजपुर में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। जयमाला के स्टेज पर दुल्हन की भतीजी की करंट लगने से मौत हो गई है। पांच वर्षीय बच्ची जयमाला के स्टेज के पास खेल रही थ

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: दुल्हन की भतीजी की करंट लगने से मौत, जयमाला के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। जयमाला के स्टेज पर दुल्हन की भतीजी की करंट लगने से मौत हो गई है। पांच वर्षीय बच्ची जयमाला के स्टेज के पास खेल रही थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना पवना थाना क्षेत्र के रनी गांव की बताई जा रही है।


मृतक बच्ची की पहचान रनी गांव निवासी योगेंद्र कुमार की बेटी नैना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रनी गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह की बेटी आशा कुमारी की शादी थी। बारात दरवाजे पर लग चुकी थी और स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन के भाई की बेटी नैना जयमाला के स्टेज के पास खेल रही थी। खेल-खेल में बच्ची ने नगे बिजली के तार को छू लिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई।


इस घटना के बाद जयमाला के स्टेज पर अफरा-तफरी मच गई और बच्ची को बचाने के लिए लौग दोड़े। आनन फानन में उसे अगिआंव पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी जब घर परिवार के लोगों को हुई तो शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। किसी तरह से शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया।


मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने टेंट संचालक पर लापरवाह का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी टेंट संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।