ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास और बेगूसराय में आपसी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामलों में रोहतास और बेगूसराय में आपसी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मार दी गई।


पहली घटना रोहतास जिले की है। सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेसरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर 29 वर्षीय धर्मेंद्र यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वह लाली सिंह के पुत्र हैं। घायल अवस्था में उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बीती रात भोरमा गांव में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने उनके पिता के साथ अभद्रता की थी। इसका उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि उसी विवाद को लेकर आज सुबह गांव के ही राजू नामक युवक ने उनके घर पहुंचकर उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।


दूसरी घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी–02 गांव की है। 10 फरवरी की रात जमीन विवाद को लेकर विजय यादव नामक युवक को गोली मार दी गई। सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय यादव का अपने गोतिया संजय यादव से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद में संजय यादव ने घर के पास ही विजय यादव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।


घायल विजय यादव को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार, गोली उनके गाल में लगी है और उनका इलाज जारी है। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल और डॉक्टरों से पूछताछ की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता