ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें

बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत मिली, लेकिन बुद्धा कॉलोनी थाने के नए मामले में वे रिमांड पर हैं। कोर्ट में बम धमकी के कारण सुनवाई टली।

Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन उन्हें एक दूसरे ताजा मामले में रिमांड पर रखा गया है। पुलिस ने उन्हें बीते शुक्रवार आधी रात को पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया था, जहां उनके समर्थकों और पुलिस के बीच काफी गहमागहमी और हंगामा हुआ। इसके बाद  बुद्धा कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ अलग एफआईआर दर्ज की गई।


बताया जा रहा था कि बुद्धा कॉलोनी मामले की सुनवाई बुधवार को कोर्ट में होनी थी, लेकिन अचानक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सुनवाई टल गई। अब सांसद को कम से कम एक और रात बेऊर जेल में बितानी पड़ेगी। इस दौरान पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।


इससे पहले, गर्दनीबाग थाने में दर्ज 31 साल पुराने मामले में वारंट मिलने के बाद शुक्रवार आधी रात को पुलिस उनके आवास पर पहुंची। सांसद और उनके समर्थकों ने विरोध किया, करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आईजीआईएमएस अस्पताल ले आई, जहां रात भर रखा गया।


शनिवार सुबह पीएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत और इलाज कराने का निर्देश दिया। इस कारण उन्हें पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। रविवार को स्वास्थ्य स्थिति ठीक होने पर उन्हें बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया।


सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी मिलने के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई। मंगलवार को सांसद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें गर्दनीबाग थाना वाले पुराने मामले में जमानत मिल गई, लेकिन बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज ताजा मामले में रिमांड पर रखा गया है।


इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि पप्पू यादव और उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, और जल्द ही दोनों मामलों में सुनवाई फिर से शुरू होने की संभावना है। उनके समर्थक अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और सांसद की सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं।