ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी

Patna crime news : पटना एसटीएफ ने पेशेवर अपराधी बादल राय और उसके तीन सहयोगियों को आलमगंज थाना क्षेत्र से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। बरामदगी में पिस्टल, कट्टा और कारतूस शामिल हैं।

Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna crime news : पटना पुलिस मुख्यालय के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दिनांक 09.02.2028 को पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक बड़े सफलता अभियान के तहत वांछित अपराधी बादल राय और उनके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, बादल राय पेशेवर अपराधी है और उसने दीदारगंज एवं पटना सिटी के भू-माफियाओं के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।


एसटीएफ को इस संबंध में ताज़ा सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आलमगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में बादल राय के साथ गिरफ्तार अपराधकर्मियों में कुणाल पराज, जितेंद्र कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं। सभी अपराधी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।


एसटीएफ ने छापेमारी के दौरान 02 देसी पिस्टल, 01 देसी कट्टा, 02 मैगज़ीन, 09 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल और 01 पल्सर बाइक बरामद किए। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ आलमगंज थाना कांड संख्या 136/28 दिनांक 10.02.2028 में धारा 111/61(2) बीएनएस और 25(1-बी)/28/38 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


जानकारी के अनुसार, बादल राय ने हाल ही में बालमगंज थाना क्षेत्र में अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए विरोधियों पर दो बार जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा, बादल राय के खिलाफ पटना जिले के कई थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 07 मामले दर्ज हैं।


गिरफ्तार अपराधियों में से प्रमुख राज के खिलाफ पटना जिले के खोजकला  थाना में अपहरण का एक मामला दर्ज है। एसटीएफ ने बताया कि अन्य अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है और उनकी भूमिका विभिन्न अपराधों में सामने आएगी।