ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

Bihar Police News: देर रात थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, थानेदार और दारोगा पर गिरी गाज

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर में SSP कांतेस कुमार मिश्रा ने देर रात थानों का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर मिठनपुरा थानाध्यक्ष पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि मनियारी के SI को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिया कामकाज में जवाबदेही तय करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्रा ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी की इस अचानक की गई कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में मिठनपुरा थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि मनियारी थाने के एक सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


देर रात एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने अचानक मिठनपुरा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे यह देखना चाहते थे कि रात्रि गश्त और थानों की सुरक्षा व्यवस्था के जो कड़े निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन जमीनी स्तर पर हो रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मिठनपुरा थानाध्यक्ष न केवल थाने से नदारद थे, बल्कि वे क्षेत्र में गश्त पर भी नहीं थे।


सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे एक गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने थानाध्यक्ष के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया और उनसे पूछा है कि इस घोर लापरवाही के लिए उन्हें पद से क्यों न हटाया जाए।


दूसरी ओर, मनियारी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) कन्हैया कुमार पर भी बड़ी गाज गिरी है। उन पर केसों के अनुसंधान में अत्यधिक शिथिलता बरतने और समय पर जांच पूरी न करने के गंभीर आरोप थे। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि वे अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह रहे हैं। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें केवल नियम अनुसार जीवन-यापन भत्ता ही देय होगा।


इस कार्रवाई के बाद एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर दिखनी चाहिए ताकि अपराधियों में भय और जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।


 वहीं अवैध शराब की तस्करी और खनन माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। आम नागरिकों के साथ पुलिस का व्यवहार शालीन होना चाहिए और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।


एसएसपी की इस "सफाई अभियान" वाली कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि मुजफ्फरपुर पुलिस में अब ढिलाई के लिए कोई जगह नहीं है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य थानों में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण की संभावना बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता