ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

युवती के साथ गैंगरेप, जबरन गाड़ी में बैठाकर दिया घटना को अंजाम

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आ रही है जहां दरिंदों ने 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने खुद अपने परिजनों के साथ थाना पह

युवती के साथ गैंगरेप, जबरन गाड़ी में बैठाकर दिया घटना को अंजाम
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आ रही है जहां दरिंदों ने 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने खुद अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी है. पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.


पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी लड़की दूध लेने गई थी. इस दौरान कुछ युवक उसे गाड़ी में ले गए और उसके साथ गलत काम किया. पिता का आरोप है कि थाने का एक दारोगा और एक सिपाही नामजद आरोपियों से मिले हुए हैं. युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिलते ही आनन-फानन में छानबीन शुरू कर दी गई. 


एसपी सिटी उदय शंकर सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. उनका कहना है कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और सबूत जुटाने की कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़िता ने स्वयं थाने पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना किए जाने की बात बताई गई है. इस संबंध में उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

टैग्स