1st Bihar Published by: Updated Jul 09, 2022, 2:17:33 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक के अपहरण की आशंका परिजन जता रहे हैं। युवक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव की है। परिजनों ने बताया कि रजनीश अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंचा है। पूरे इलाके में उसकी खोजबीन की गयी लेकिन उसका अता पता नहीं चल सका है। परिजन अब युवक के अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
युवक की सकुशल बरामदगी की मांग परिजन कर रहे हैं। परिजनों ने आज एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एनएच-28 जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा जताया और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।