ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

दोस्त ने दोस्त की गला रेतकर की हत्या, इलाके में सनसनी

BAGHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां दोस्त ने गला रेत कर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नगर के नरईपुर के रहने वाले साहिल अंसारी के रूप में हुई। मामला गुरुवार दे

दोस्त ने दोस्त की गला रेतकर की हत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BAGHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां दोस्त ने गला रेत कर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नगर के नरईपुर के रहने वाले साहिल अंसारी के रूप में हुई। मामला गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों ने कहा कि पास के रहने वाले साधु यादव गुरुवार को करीब 7 बजे घर पर आया और मोबाइल बेचने के लिए साथ में बुलाकर ले गया, जहांं शहर से 1 किलोमीटर दूर नदी के किनारे ले जाकर उसका गला रेत दिया और उसे मृत समझकर भाग  गया। 


साधु के जाने के बाद साहिल दौड़ते हुए 1 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने घर पहुंचा। साहिल गला कट जाने के कारण कुछ बोल नहीं पा रहा था। परिजनों ने साहिल को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहिल को बेहतर इलाज के लिए बेतिया केे लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति को नाजुक देख किशोर को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। लेकिन, दुर्भाग्यवश उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हालांकि मौत के पहले साहिल ने एक कागज पर लिखा है कि नदी के किनारे चाकू से रेता साधुु।


इधर इस घटना की सूचना पर पहुंची पटखौली पुलिस ने आरोपी किशोर साधु यादव को हिरासत में ले लिया है। पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबू यादव ने बताया कि मामला मोबाइल को लेकर हुआ कोई विवाद लग रहा है। ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में आरोपी साधु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मृतक साहिल के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता