ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौतबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत

शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए डॉक्टर ने किया मर्डर, जहर का इंजेक्शन देकर शव को फेंक दिया

DESK : शादीशुदा प्रेमिका से एक डॉक्टर इस कदर परेशान हो गया कि उसने उसकी हत्या कर दी. प्लान के तहत डॉक्टर ने पहले उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला

शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए डॉक्टर ने किया मर्डर, जहर का इंजेक्शन देकर शव को फेंक दिया
Anamika
2 मिनट

DESK : शादीशुदा प्रेमिका से एक डॉक्टर इस कदर परेशान हो गया कि उसने उसकी हत्या कर दी. प्लान के तहत डॉक्टर ने पहले उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला. 

मामला यूपी के गाजियाबाद का है. पुलिस ने 40 दिन बाद इस ब्लाइंड केस का खुलासा करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर ने पुलिस के सामने हत्या की बात को कबूल कर लिया है. आरोपी डॉक्टर खुद भी शादीशुदा है. पूरा मामला मसूरी इलाके का है. 

बताया जा रहा है कि 7 सितंबर को  गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक महिला संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने महिला की गुमशुदगी मसूरी थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की पर महिला का कुछ पता नहीं चला. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला इलाके के ही रहने वाले एक डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में थी. जिसके बाद पुलिस इस्माइल के पास पहुंची. पर उसने महिला को पहचानने से इंकार कर दिया. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि इस्माइल ने दो माह पहले अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है. पुलिस ने उसके पुराने नंबर के आधार पर जब जांच शुरू की तो उसे हिरासत में ले लिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो महिला के साथ घूमने का प्लान बनाया और उसे हरियाणा लेकर गया. जहां उसने प्लान के अनुसार जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला की हत्या कर दी और लाश को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगा कर वापस लौट गया. इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन चेंज कर लिया.