ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

डॉक्टर के प्यार में पागल हुई महिला कांस्टेबल, प्रेमी के कहने पर छोड़ दी पुलिस की नौकरी, अब शादी से मुकरा ब्वॉयफ्रेंड

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब पुल

डॉक्टर के प्यार में पागल हुई महिला कांस्टेबल, प्रेमी के कहने पर छोड़ दी पुलिस की नौकरी, अब शादी से मुकरा ब्वॉयफ्रेंड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब पुलिस कांस्टेबल ने डॉक्टर पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। इस बीच डॉक्टर के प्यार में पागल महिला कांस्टेबल ने अपनी अच्छी भली नौकरी भी छोड़ दी। अब पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


दरअसल, जिले की वारिसनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती नौकरी की तलाश में थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नौकरी करना उसकी मजबुरी बन गई थी। साल 2014 में पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी ने युवती को मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी डॉक्टर के पास जाकर काम के सिलसिले में बात करने की सलाह दी। जिसके बाद युवती काम की तलाश में डॉक्टर के पास पहुंची। जिसके बाद डॉक्टर ने धर्मपुर स्थित अपने निजी अस्पताल में उसे रिसेप्शनिस्ट का काम दे दिया।


कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा लेकिन बाद में डॉक्टर अपने निजी काम से उसे किसी न किसी बहाने बुला लेता था। इस दौरान जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। एक दिन डॉक्टर ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगा। इसी बीच युवती की नौकरी बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर लग गई। नौकरी मिलने के बाद युवती सहरसा चली गई और वहां पुलिस की नौकरी करने लगी।


प्रेमिका के दूर जाने के बाद डॉक्टर युवती को वापस बुलाने के लिए तरह तरह से दबाव बनाने लगा। डॉक्टर लगातार युवती से वापस आने की बात कहता रहा। इसी बीच युवती पुलिस की नौकरी छोड़ वापस समस्तीपुर पहुंच गई। लेकिन समस्तीपुर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी की दगाबाजी की शिकार युवती थाने पहुंची और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।