ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

दो वर्षीय बीएड एंट्रेंस एग्जाम के कार्यक्रम में होगा बदलाव, LNMU ने दी बड़ी जानकारी

DARBHANGA : बिहार के अंदर दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के कार्यक्रम में बदलाव होगा। अब तक जारी सुचना के मुताबिक़ नौ अप्रैल से आवेदन

दो वर्षीय बीएड एंट्रेंस एग्जाम के कार्यक्रम में होगा बदलाव, LNMU ने दी बड़ी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के अंदर दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के कार्यक्रम में बदलाव होगा। अब तक जारी सुचना के मुताबिक़ नौ अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी और 30 मई को प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब इसमें बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी  एलएनएमयू के नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने दी है। 


दरअसल, एलएनएमयू को आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व सीईटी के लिए ऑनलाइन कार्य देखने वाली एजेंसी का चयन करना था। इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से एजेंसी का चयन अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को री-टेंडर नोटिस जारी की गई है। 


वहीं, इच्छुक एजेंसियों को आठ अप्रैल को बुलाया गया है। एजेंसी का चयन होने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ऐसे में पूर्व निर्धारित नौ अप्रैल से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना खत्म हो गई है। एजेंसी चयन होने के बाद ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही चार जून को मतगणना होनी है। ऐसे में अब चार जून के बाद ही प्रवेश परीक्षा होने की संभावना है। इस वर्ष दो वर्षीय बीएड का सत्र सितंबर माह में शुरू हो सकता है।