ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

दो सरकारी नौकरी एक साथ कर रहा युवक, आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा

SAMASTIPUR: कहते हैं सरकारी नौकरी होना भगवान से भेट के समान है। लोग सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद जब एक नौकरी तक हासिल नहीं हो पाती है तब कुछ लोग जुगाड़

दो सरकारी नौकरी एक साथ कर रहा युवक, आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: कहते हैं सरकारी नौकरी होना भगवान से भेट के समान है। लोग सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद जब एक नौकरी तक हासिल नहीं हो पाती है तब कुछ लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं और एक क्या दो-दो नौकरी हासिल कर लेते है। यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य भले ही हो लेकिन यह बात सही है। एक साथ दो-दो सरकारी नौकरी करने का मामला बिहार के समस्तीपुर जिले में सामने आया है। 


मामला समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड का है जहां बांगरहटा निवासी बिरजू राय एक नहीं बल्कि दो-दो सरकारी नौकरी कर रहा है। दो जगहों से वो वेतन उठा रहा है। इस बात का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता कंचन कुमारी के आवेदन पर हुआ है। नियम यह है कि एक व्यक्ति एक समय में एक ही सरकारी पद पर नौकरी कर सकता है लेकिन यहां मामला गड़बड़ है।


रोजगार सेवक बिरजू राय एक शिक्षक भी है। वह दोनों जगहों से वेतन उठा रहा है। आईटीआई के इस बात का खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता कंचन कुमारी ने मामले पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामला सामने आने के बाद अब अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2011 से 7 जून 2017 तक बिरजू हसनपुर पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर रहते हुए मनरेगा का कार्य किया। इस दौरान 5 सितंबर 2014 को वह शिक्षक बन गया। उसकी नियुक्ति शिवाजी नगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के लिए हो गयी। 


19 जून 2017 को बिरजू का तबादला हसनपुर से उजियारपुर कर दिया गया। वह दो जगहों पर सरकारी नौकरी कैसे कर रहा है यह जांच का विषय है। आरटीआई के इस खुलासे के बाद लोग भी हैरान हैं। लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है बिहार में सबकुछ संभव है।