ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, कोर्ट से घर लौटने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

SHEOHER: शिवहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि

दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, कोर्ट से घर लौटने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHER: शिवहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों भाई जेल से घर लौट रहा था तभी दोनों की हत्या की गयी। 


शिवहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई कोर्ट से अपने परिचित की जमानत करा घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने रेजमा पुल के पास दोनों भाइयों को गोलियों से छलनी कर दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की पहचान रेजमा निवासी केश्वर पासवान और रामलाल पासवान के रूप में की गई है। 


इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया है कि मृतक किसी का बेलर बना था और कोर्ट से जमानत दिलाकर घर लौट रहा था। डीएसपी संजय कुमार और नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता