ब्रेकिंग
पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर पथराव, SP आवास के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा में उस समय हड़कप का माहौल कायम हो गया। जब यहां ग्रामीणों ने पुलिस बल पर ही जानलेवा हमला शुरू कर दिया। यहां पुलिस दो पक्षों के बीच झड़प के बाद घटनास्थ्ल

 दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर पथराव, SP आवास के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा में उस समय हड़कप का माहौल कायम हो गया। जब यहां ग्रामीणों ने पुलिस बल पर ही जानलेवा हमला शुरू कर दिया। यहां पुलिस दो पक्षों के बीच झड़प के बाद घटनास्थ्ल पर पहुंच कर मामले को शांत करवाने में जुटी हुई थी। उसी दरमियान पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। हालांकि, इस दौरान 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर बेवजह बेगुनाहों के साथ बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के कमासी गांव में मारपीट की घटना को सुलझाने गई टाउन थाने की पुलिस पर आसामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।  इस घटना के बाद पुलिस ने एक दर्जन लोगों को विरासत में लिया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शेखपुरा एसपी आवास का घेराव कर विरोध जताया है। एसपी आवास का घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 


ग्रामीणों ने बताया पुलिस कर्मी गांव के जमीन दलाल के लिए काम करती है और बेकसूर लोगों की पिटाई करती है। इनलोगों का कहना है कि,गांव में मामूली विवाद पर पुलिस ने गांव में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया और कई लोगों को घर से निकाल कर बुरी तरह पीटा। जो लोग इस घटना में शामिल भी नहीं थे, उन्हें भी जबरन पीटा गया। 


वहीं, इस मामले में शेखपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि - कमासी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। जिसमें कुछ आसामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।  इस मामले में एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पर पत्थरबाजी को लेकर थाने में प्राथमिक की दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


उधर, इस पूरे मामले में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कामासी गांव में दो पक्षों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वाले 18 आसामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी भावना को भड़काने वालों को पुलिस किसी भी हाल में नहीं बख्शेगी. गिरफ्तार हुए लोगों में वार्ड पार्षद चंदन कुमार भी शामिल हैं।

शेखपुरा से शैलेन्द्र पांडे की रिपोर्ट