ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

पैसे के लेनदेन को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच चाकूबाजी, एक की हालत नाजुक, दूसरा गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में शनिवार की देर शाम पैसे के लेनदेन को लेकर दो चचेरे भाईयों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

पैसे के लेनदेन को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच चाकूबाजी, एक की हालत नाजुक, दूसरा गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में शनिवार की देर शाम पैसे के लेनदेन को लेकर दो चचेरे भाईयों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर इलाज में जुटे हैं।


वहीं दूसरे युवक का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अवधेश दास के पुत्र गोलू कुमार एवं उमेश दास के पुत्र अंकित कुमार के बीच दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान शनिवार की दर शाम एक बार फिर दोनों युवक में विवाद होते-होते हिंसक रूप ले लिया। जिसमें गोलू कुमार ने अंकित पर चाकू चला दिया। जबकि अंकित ने उसके जवाब में गोलू के पेट एवं गर्दन में लोहे का रॉड घुसेड दिया। 


इसके बाद मौके अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस ने अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया है। जबकि, गोलू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता