ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

डीजे गाड़ी से कुचलकर बच्चे की मौत, डीजे की धुन पर नाच रहे लोगों ने नहीं सुनी मासूम की आवाज

PATNA: खबर बिहटा की है, जहां गुरुवार की देर रात डीजे गाड़ी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गया। बच्चे की मौत की सूचना मि

डीजे गाड़ी से कुचलकर बच्चे की मौत, डीजे की धुन पर नाच रहे लोगों ने नहीं सुनी मासूम की आवाज
Desk
2 मिनट

PATNA: खबर बिहटा की है, जहां गुरुवार की देर रात डीजे गाड़ी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही डीजे पर डांस कर रहे लोगों के बीच कोहराम छा गया। बताया जा रहा है कि बिहटा के इटवा दोघरा गांव में गुरुवार की देर रात बारात जा रही थी, इसी दौरान डीजे की धुन पर बारात में शामिल सभी लोग डांस करने लगे। 


इसी दौरान इटावा गांव के पास चंदन साहू का 7 वर्षीय बेटे अंकित कुमार बारात देखने के लिए घर से बाहर चोहराहे पर खड़ा था। अचानक अंकित कुमार डीजे गाड़ी की चपेट में आ गया और गाड़ी के नीचे दब गया। डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि बच्चे की आवाज दब गई। बच्चा गाड़ी के नीचे दबकर छटपटाते रहा चिल्लाता रहा, लेकिन डीजे की धुन पर लोग इस कदर मशगूल हो गए कि किसी ने बच्चे की चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। काफी देर के बाद जब लोगों ने अंकित कुमार को गाड़ी के नीचे छटपटाता देखा। जिसके बाद उसे आनन फानन में गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस हादसे की जानकारी मिलते ही बारात में आए लोग इधर-उधर भागने लगे। गांव के लोगों ने बताया कि अंकित कुमार चंदन साहू का इकलौता बीटा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाना के पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी ऋतुराज ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।