ब्रेकिंग
बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द

दिवाली पर बोनस नहीं मिला तो लुटेरा बन गया कर्मचारी, लूट लिए अपनी ही कंपनी के लाखों रुपए

DESK: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मन माफिक वेतन और दीपावली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज एक शख्स लुटेरा बन बैठा। आरोपी शख्स ने अपने कुछ साथियों

दिवाली पर बोनस नहीं मिला तो लुटेरा बन गया कर्मचारी, लूट लिए अपनी ही कंपनी के लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मन माफिक वेतन और दीपावली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज एक शख्स लुटेरा बन बैठा। आरोपी शख्स ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला और लूट की झूठी कहानी रच दी। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सारा सच सामने आ गया।


दरअसल, बीते 18 अक्टूबर को ओडिशा की एक निजी कंपनी के कर्मी मजदूरों के बीच उनका वेतन बांटने के लिए रुपयों से भरा बैग लेकर दफ्तर से निकले थी। इसी दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। कंपनी के अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो सारा सच सामने आ गया।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि जिन लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया वे बाद में उसी कंपनी के कर्मी विद्याधर के साथ नजर आए। पुलिस ने जब विद्याधर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिस बैग को विद्याधर और उसके साथियों ने लूटा था उसमें करीब 1 लाख 70 हजार रुपए थे। 


पूछताछ में विद्याधर ने पुलिस को बताया कि सैलरी कम होने के कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वह अपनी समस्या को कंपनी के अधिकारियों के समक्ष रख चुका था लेकिन कोई समाधान नही हो रहा था। दीपावली में भी उसे कंपनी की तरफ से बोनस नहीं दिया गया। जिसके बाद उसने लूट की योजना बना डाली। 

टैग्स