ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

दिव्यांग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा, आरोपी के घर और दुकान पर की तोड़फोड़, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

BEGUSARAI: जिले में बुजुर्ग दिव्यांग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोला। आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी के घर और दुकान पर जमकर हंगामा मचा

दिव्यांग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा, आरोपी के घर और दुकान पर की तोड़फोड़, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Santosh Singh
2 मिनट


BEGUSARAI: जिले में  बुजुर्ग दिव्यांग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोला। आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी के घर और दुकान पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपी और उसका परिवार घर छोड़ मौके से फरार हो गये। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।   


गौरतलब है कि बीते 23 फरवरी को सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव में अपराधियों द्वारा भरी पंचायत में एक दिव्यांग बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने आज जमकर बवाल काटा। बताया जाता है कि मंदिर की सरकारी जमीन पर अनिल राय और मुन्ना राय ने जबरन कब्जा कर रखा था। जहां पीसीसी ढलाई का काम कर चल रहा था तभी अनिल राय और मुन्ना राय के द्वारा जबरन काम को रुकवा दिया गया। पीसीसी ढलाई का काम रोके जाने के बाद ग्रामीणों के साथ उनकी बकझक होने लगी। जिसे लेकर एक पंचायत बुलाई गई। जिसमें अनिल राय और मुन्ना राय दोनों शामिल हुए। तभी अचानक दोनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इस दौरान बदमाशों ने पंचायत में शामिल बुजुर्ग दिव्यांग शत्रुघ्न पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गये। बीच पंचायत में हुई हत्या की वारदात से गुस्साएं ग्रामीणों ने आज आरोपी के घर और दुकान में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीण और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता

दिव्यांग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगा… | FirstBihar