ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली में सरेआम फायरिंग, CAA के विरोधी और समर्थकों की हिंसक भिड़ंत

DELHI:सीएए कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के मौजपुर में सीएए समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई है। दोनों की

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI:सीएए कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के मौजपुर में सीएए समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई है। दोनों की ओर से जमक पत्थरबाजी हुई है और सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी गयी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया है स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है।


नार्थ इस्ट डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने कहा है कि फिलहाल  स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर रही है। वहीं दिल्ली में हिंसक वारदातों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। लड़का पुलिस के सामने फायरिंग कर रहा था। इस लड़के ने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की। पुलिसवालों ने लड़के को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा।


मौजपुर में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। कल की हिंसा के बाद आज फिर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। सुबह 11 बजे से शुरु हुआ हंगामा दोपहर करीब 2 बजे तक चलता रहा। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी फिलहाल थम गई है। सुबह हालात इतने बेकाबू हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। पूरे इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं, लेकिन भीड़ अब भी वहां मौजूद है।