ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

दिल्ली : BJP मुख्यालय में जबरदस्त कोरोना विस्फोट, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पॉजिटिव

DELHI : कोरोना की तीसरी लहर ने लगातार राजनेताओं और राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को अपनी चपेट में ले रखा है. कई केंद्रीय मंत्री राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार संक्रमित

दिल्ली : BJP मुख्यालय में जबरदस्त कोरोना विस्फोट, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पॉजिटिव
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना की तीसरी लहर ने लगातार राजनेताओं और राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को अपनी चपेट में ले रखा है. कई केंद्रीय मंत्री राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार संक्रमित हो रहे हैं. ऐसे में इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण हुआ है. यहां के स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमण की यह रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में बीजेपी कार्यालय को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है.


मोदी सरकार के एक और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. मंगलवार की रात खुद ट्वीट करते हुए नितिन गडकरी ने अपने संक्रमित होने की जानकारी दी. नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा हल्के लक्षणों के साथ आज मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर में ही क्वारंटाइन हूं. मैं उन सभी लोगों से खुद को आइसोलेट करने और कोरोनावायरस जांच कराने का अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं.


इसके पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और आज मुंबई भी कोरोना संक्रमित है. इसके अलावा अन्य लोग भी लगातार अपनी जांच करा रहे हैं और जैसे-जैसे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है वह खुद को आइसोलेट करते जा रहे हैं. बीजेपी कार्यालय में भी कोरोना संक्रमण फैला है और ऐसे में अब यह संकट पैदा हो गया है कि क्या यूपी चुनाव के बीच बीजेपी का हेडक्वार्टर आंशिक तौर पर बंद करना पड़ेगा.

टैग्स