ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलानबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

दिलचस्प हुआ विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव, RJD ने भूदेव चौधरी को मैदान में उतारा

PATNA : बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए हो रहा चुनाव दिलचस्प दौर में पहुंच गया है. जेडीयू की तरफ से इस पद पर महेश्वर हजारी ने थोड़ी देर पहले अपना नामांकन दाखिल किया था और अब आरजेडी की तरफ से

दिलचस्प हुआ विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव, RJD ने भूदेव चौधरी को मैदान में उतारा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए हो रहा चुनाव दिलचस्प दौर में पहुंच गया है. जेडीयू की तरफ से इस पद पर महेश्वर हजारी ने थोड़ी देर पहले अपना नामांकन दाखिल किया था और अब आरजेडी की तरफ से भूदेव चौधरी ने भी अपना पर्चा भर दिया है. भूदेव चौधरी ने विधानसभा सचिव के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

पहले यह माना जा रहा था कि एनडीए उम्मीदवार के तौर पर जेडीयू के विधायक महेश्वर हजारी इस पद पर निर्विरोध चुने जाएंगे लेकिन अब आरजेडी ने उनके सामने अपना उम्मीदवार उतार कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. हालांकि आंकड़ों के लिहाज से एनडीए गठबंधन के पास जीत के लिए नंबर है लेकिन गौरव चौधरी के नामांकन के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद खत्म हो गई है.

विधानसभा सचिव के सामने भूदेव चौधरी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है. इस मौके पर उनके साथ आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ललित यादव, आलोक मेहता के साथ-साथ वामदलों के नेता भी मौजूद रहे. अब नामांकन पत्र वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद अगर दोनों उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया जाता है तो विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव मत विभाजन से होगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता