ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

धर्म, उन्माद और नफरत के मुद्दे को छोड़ जरुरत के मुद्दे पर काम करे केंद्र सरकार: राजू दानवीर

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज केंद्र सरकार को धर्म उन्माद और नफरत के मुद्दों को छोड़ने की नसीहत दी और कहा कि देश में जनता के कई सारे मुद्दे हैं,

धर्म, उन्माद और नफरत के मुद्दे को छोड़ जरुरत के मुद्दे पर काम करे केंद्र सरकार: राजू दानवीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज केंद्र सरकार को धर्म उन्माद और नफरत के मुद्दों को छोड़ने की नसीहत दी और कहा कि देश में जनता के कई सारे मुद्दे हैं, जिस पर कम होना चाहिए। केंद्र सरकार उन मुद्दों पर ध्यान दे रही हैं जिससे समाज में कटुता और वैमनस्यता बढ़ती है। दानवीर ने प्रधानमंत्री के भाषणों के साथ-साथ सत्ताधारी दलों के नेताओं की भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि देश की हालत सही नहीं है। जनता ने उन्हें जिम्मेदारी दी है तो उन्हें काम करना चाहिए ना कि नफरत की आग में देश को झोंकना चाहिए। 


दानवीर ने उक्त बातें नालंदा के नगरनौसा प्रखंड और हिलसा विधान सभा के शंकरडीह गांव में कहीं, जहां वे गणेश पूजा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। दानवीर ने गणेश चतुर्थी की समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजू दानवीर ने कहा कि सनातन धर्म अमिट है और उस पर राजनीति करना कतई सही नहीं है। देश में कई ऐसे मुद्दे हैं जैसे बेरोजगारी, महंगाई, भूख सुरक्षा आदि, इन पर काम करने की जरूरत है। आज युवाओं के पास नौकरी नहीं है। महंगाई चरम पर है। भूख से लोग मरने को मजबूर हैं। लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इन सब पर केंद्र की सरकार देश के नाम, धर्म की गलत व्याख्या के साथ समाज को तोड़ने वाले लोगों की बात करती है और ऐसे लोगों को बढ़ावा देती है।


उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है। इसलिए हम सरकार से आग्रह करेंगे कि वह वाजिब मुद्दों पर जनता के उम्मीद के अनुरूप कम करें और समाज को न बांटे। समाज की एकजुट दुनिया में भारत को विश्व गुरु बनाएगा ना कि धर्म की राजनीति कर विभेद नीति।



टैग्स