ब्रेकिंग
शिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तारबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारीशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तारबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी

DGP ने फर्स्ट बिहार की खबर पर लिया संज्ञान, भागलपुर एसपी को दिया आदेश- थानेदार को तुरंत नाप दीजिए

BHAGALPUR : भागलपुर से पुलिस वाले के चढ़ावा लेने वाली फर्स्ट बिहार की खबर पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने तुरंत एक्शन लिया है. डीजीपी ने फर्स्ट बिहार की खबर पर एक्शन लेते हुए भागलपुर ए

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BHAGALPUR : भागलपुर से पुलिस वाले के चढ़ावा लेने वाली फर्स्ट बिहार की खबर पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने तुरंत एक्शन लिया है. डीजीपी ने फर्स्ट बिहार की खबर पर एक्शन लेते हुए भागलपुर एसपी को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है. डीजीपी ने भागलपुर एसपी को लिखा है कि 'किस थाने का है ये जवान? जांच कीजिए. इसके साथ कौन ऑफिसर था? जांच के बाद FIR कीजिए. थानेदार वहां नहीं भी था तो उसको निलंबित कीजिए क्योंकि बिना SHO के implied consent के कुछ नहीं होता' वसूली नहीं चढ़ावा लेती है बिहार पुलिस, DGP का आदेश सड़क पर बेअसर, देखिए VIDEO क्या है मामला दरअसल फर्स्ट बिहार ने भागलपुर पुलिस की कारगुजारी को लेकर एक खबर चलाई थी. भागलपुर पुलिस का जवान बकायदा जिप्सी लगाकर भागलपुर-दुमका मुख्यमार्ग के बायपास ओवर ब्रिज पर ट्रक वालों से पैसे वसूल रहा था. स्थानीय रिपोर्टर के मुताबिक ये भागलपुर के जगदीशपुर थाने के अंदर आता है. कैमरे पर पकड़े जाने पर पुलिस वाला बड़ी बेशर्मी से यह कह रहा था कि हम तो खैनी बनाते हैं, मांगते कहां हैं, ये लोग खुद दे जाता है. इस खबर के वायरल होने के तुरंत बाद ही डीजीपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है साथ ही इस मामले की जांच का भी आदेश दिया है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता