ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल ने बीजेपी को दिया सरकार बनाने का न्योता

MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र की राजनितिक गलियारे से जहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. भारतीय जनता पार्टी की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र की राजनितिक गलियारे से जहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था. 


आज समाप्त हो रहा है महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल
देवेंद्र फडणवीस को 11 नबंबर की शाम 8 बजे तक बहुमत साबित करना होगा. राज्यपाल ने तय प्रक्रिया के तहत सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीट हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने 288 सदस्यीय विधानसभा की 161 सीटों पर जीत दर्ज की है लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींतचान की वजह से अबतक सरकार का गठन नहीं हुआ है. शिवसेना मुख्यमंत्री पद मांग रही है. बता दें कि महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है. 


एनसीपी और कांग्रेस ने सरकार गठन से किया इनकार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार गठन से इनकार कर चुकी है. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि जनता ने बीजेपी-शिवसेना को स्थायी सरकार बनाने का जनादेश दिया है. बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीती जबकि शिवसेना 56 सीटों पर जीतने में सफल रही. एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है. महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए 145 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी को इस चुनाव में 17 सीटों का नुकसान हुआ.