ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

देश में 3 मई तक सभी उड़ाने रद्द, एविएशन मिनिस्ट्री ने लिया फैसला

DESK : लॉकडाउन की मियाद बढ़ने का साथ-साथ देश में 3 मई तक सभी उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं। एविएशन मिनिस्ट्री ने ये बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फ

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DESK : लॉकडाउन की मियाद बढ़ने का साथ-साथ देश में 3 मई तक सभी उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं। एविएशन मिनिस्ट्री ने ये बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले के बाद सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन भी 3 मई को 11.59 बजे तक निलंबित रहेंगी।


आपको बता दें, प्रधानमंत्री की ओर से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए अब देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद रेलवे और उड्डयन मंत्रालय ने हर तरह की सेवाओं पर तीन मई तक रोक लगाने का फैसला किया है।


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कुछ राहत का जिक्र किया है।उन्होंने बताया है कि इस विषय में कल यानी बुधवार को गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। अब इन गाइडलाइंस में क्या निकलकर आता है इस पर सबकी नजर है। लेकिन पीएम ने अपने बयान में ये भी कहा है कि अगले एक सप्ताह लॉकडाउन को और कठोरता से लागू कराया जाएगा।  उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक हर थाने, हर जिले और हर राज्य में सघन निगरानी रखी जायेगी। 


20 अप्रैल के बाद कुछ राहत दी जाएंगी लेकिन पीएम मोदी ने उसके लिये भी शर्त रखी हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिलहाल जिस तरह से 21 दिन का लॉकडाउन कर्फ्यू के रूप में चल रहा था, लॉकडाउन का दूसरा फेज भी वैसे ही आगे भी जारी रहने वाला है। लेकिन जरूरी सेवाओं को लेकर राहत की उम्मीद अब भी की जा रही है। 

टैग्स