ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पिछले 24 घंटे में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 11 लाख के करीब पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा

DELHI : देश के अंदर कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हर दिन कोरोना वायरस भारत में नया रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 38902 नए केस रिकॉर्ड क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : देश के अंदर कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हर दिन कोरोना वायरस भारत में नया रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 38902 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं जबकि 543 लोगों की मौत हो गई है। देश के अंदर अगर कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 10 लाख 77 हजार 618 मामले संक्रमण के सामने आ चुके हैं जबकि 373379 एक्टिव केस मौजूद हैं। देश के अंदर कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 677423 है जबकि अब तक 26816 लोगों की मौत हो चुकी है। 


दुनिया भर में एक कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है अब तक के 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत दुनिया में कोरोना की वजह से हो चुकी है जबकि पिछले 24 घंटे में  2 लाख 24 हजार नए केस सामने आए हैं। विश्व में अब तक 86 लाख से ज्यादा संक्रमित इस बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि अभी भी 52 लाख एक्टिव केस मौजूद हैं जिनका इलाज जारी है।


कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया के अंदर तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर अमेरिका है जहां अब तक एक लाख 420 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में मौत का आंकड़ा 78817 है जबकि भारत में 26828 लोगों की मौत हुई है। भारत के बाद चौथे नंबर पर रूस है। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका, पेरू, मेक्सिको, चिल्ली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे देश हैं।

टैग्स