ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

डिप्रेशन में मैथ्स के मशहूर टीचर ने किया सुसाइड, 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

DESK : जाने-माने गणित के टीचर पार्थ टांक ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली है. घटना गुजरात के अहमदाबाद के पालडी इलाके की बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि पार्थ काफी लंबे समय

डिप्रेशन में मैथ्स के मशहूर टीचर ने किया सुसाइड, 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
First Bihar
2 मिनट

DESK : जाने-माने गणित के टीचर पार्थ टांक ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली है. घटना गुजरात के अहमदाबाद के पालडी इलाके की बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि पार्थ काफी लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे और एक मनोचिकित्सक से अपना इलाज करवा रहे थे.


बता दें कि पार्थ अहमदाबाद में गणित के काफी मशहूर टीचर थे, उनसे ट्यूशन पढ़ने के लिए छात्रों को एक साल पहले से बुकिंग करानी पड़ती थी. पालडी धरणीधर देरासर के पास मौजूद मंगलतीर्थ परिसर में पार्थ टांक गणित के ट्यूशन की क्लास चलाते थे. उन्होंने 'टीचर ऑफ द ईयर' नाम की एक गुजराती फिल्म भी बनाई थी. 


बताया जा रहा है कि पार्थ सुबह-सुबह अपने दिनचर्या के अनुसार जिम गए थे और वहां उन्होंने कसरत भी की थी लेकिन अचानक 9 बजते ही जिम के बाहर किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी. लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पार्थ जमीन पर पड़े हुए दिखाई दिए. पार्थ टांक के ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.