ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

देवघर से लौट रहे कांवड़ियों की गाड़ी पर हाई वोल्टेज तार गिरा, करंट लगने से पांच लोगों की मौत, कई झुलसे

LATEHAR: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां करंट लगने से पांच कांवड़िया की दर्दनाक मौत हो गई। सभी देवघर से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद वापस लौट रहे थे

देवघर से लौट रहे कांवड़ियों की गाड़ी पर हाई वोल्टेज तार गिरा, करंट लगने से पांच लोगों की मौत, कई झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां करंट लगने से पांच कांवड़िया की दर्दनाक मौत हो गई। सभी देवघर से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में पांच कांवड़िया की मौत हो गई जबकि गाड़ी पर सवार कई कांवड़िया झुलस गए हैं। 


मृतकों की पहचान 12 साल की रंगीली कुमार, 15 साल की अंजलि कुमार, 24 वर्षीय दिलीप उरांव, 30 वर्षीय सविता देवी और 62 वर्षीय शांति देवी शामिल हैं जबकि पांच कांवड़िया बुरी तरह से झुलस गए हैं। हादसे के वक्त गाड़ी पर 19 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बालूमाथ के टमटम टोला के पास वाहन चालक को झपकी आ गई और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।


 इस हादसे के बाद बिजली का हाई टेंशन तार गाड़ी पर गिर गया। जिससे करंट लगने से ड्राइवर समेत पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से झुलसे दो कांवड़िया की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बालूमाथ के मकईयाटांड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।