ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

दिल्ली: पशुपति पारस से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, LJP में मचे बवाल के बाद चाचा से मिलेंगे चिराग

DESK: एलजेपी में टूट की खबर की अब आधिकारिक तौर पर पशुपति पारस ने पुष्टि कर दी है। लोजपा में मचे बवाल के बाद चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं

दिल्ली: पशुपति पारस से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, LJP में मचे बवाल के बाद चाचा से मिलेंगे चिराग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एलजेपी में टूट की खबर की अब आधिकारिक तौर पर पशुपति पारस ने पुष्टि कर दी है। लोजपा में मचे बवाल के बाद चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। चिराग पासवान खुद गाड़ी चलाकर पशुपति पारस से मिलने पहुंचे हैं लेकिन पशुपति पारस आवास पर मौजूद नहीं हैं। काफी देर तक आवास के बाहर चिराग पासवान गाड़ी में बैठकर इंतजार करते रहे। 15 मिनट बाद चिराग पासवान की पशुपति के आवास में एंट्री हुई। ऐसी संभावना जतायी जा रही थी कि पशुपति पारस कुछ देर बाद आवास पर पहुंचेंगे जिसके बाद चिराग पासवान से उनकी मुलाकात होगी। लेकिन पशुपति पारस चिराग से मिलने नहीं पहुंचे जिसके बाद चिराग पासवान को उनके आवास से लौटना पड़ा। 


एलजेपी में टूट पर केसी त्यागी का बयान सामने आया है। केसी त्यागी ने कहा कि चिराग पासवान, नीतीश कुमार विरोधी मंच के संयोजक बने हुए थे आरजेडी के लिखे स्कीप्ट पर काम कर रहे थे। एलजेपी का संचालन चिराग पासवान ने किया जिसके रहते एनडीए कमजोर हो गयी थी। आरजेडी से लड़ने के बजाय जेडीयू से ही लड़ने लगे जिससे हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा। चिराग पासवान ने तो नीतीश कुमार को जेल भेजे जाने तक की बात कही थी।