ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में अब भी खतरे में कई जान

DESK: देश में कोरोना का कहर अब भी जारी है। दिन पर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। ऑक्सीजन की

दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में अब भी खतरे में कई जान
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: देश में कोरोना का कहर अब भी जारी है। दिन पर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। ऑक्सीजन की कमी से दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत हो गयी है। अस्पताल के एमडी डीके बलूजा ने इस बात की जानकारी दी है। अस्पताल में 200 मरीजों की जान अब भी खतरे में है। वही बत्रा और सर गंगा राम अस्पताल में भी ऑक्सीजन की किल्लत देखी जा रही है। यहां कुछ ही समय के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध है। 


देश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में कोरोना वायरल के 3.46 लाख से ज्यादा मामला देश में सामने आया है। इस दौरान 2624 मरीजों ने इस महामारी के आगे अपना दम तोड़ दिया। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 2552940 हो गये है। रोजाना कोरोना का आंकड़ा आसमान छू रहा है। जिसने परेशानियों को बढ़ा कर रख दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से देश में हाहाकार मचा हुआ है। 


कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लागू है। शुक्रवार की शाम 8 बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक सख्त कर्फ्यू लागू किया गया है। कुल 59 घंटे के पूर्ण लॉकडाउन के दौरान शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है और सड़के सुनसान नजर आ रही है।