1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2020, 7:20:56 AM
- फ़ोटो
DELHI : दिल्ली और एनसीआर को भूकंप का झटका लगा है. बीती रात दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. गुरुवार की रात तकरीबन 11:45 पर यह झटके आए, हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है. ज्यादातर लोगों को भूकंप का झटका महसूस भी नहीं हुआ क्योंकि लोग घरों में चले गए थे. भूकंप का केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था. पूरानी दिल्ली और एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं. इसके पहले 2 दिसंबर को भी सुबह सवेरे दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए थे. उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी और भूकंप का केंद्र गाजियाबाद में था. अप्रैल के बाद दिल्ली एनसीआर में अब तक के लगभग 15 बार भूकंप के झटके आ चुके हैं.
दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बार-बार भूकंप को लेकर वैज्ञानिकों की राय है कि इसके पूरे एरिया में कहीं ना कहीं जरूर भौगोलिक बदलाव हुआ है. जिसका अध्ययन करने की जरूरत है. कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मानना है कि भूकंप कब और कितना ताकतवर आएगा इसे लेकर आकलन कर पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन भौगोलिक बदलाव का अध्ययन शुरू किया जा सकता है.