ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

दिल्ली जाने से पहले बोले तेजस्वी..भाजपा वालों की असलियत अब आ गई सामने

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी आज पटना से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। जातीय गणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हो रही

दिल्ली जाने से पहले बोले तेजस्वी..भाजपा वालों की असलियत अब आ गई सामने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी आज पटना से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। जातीय गणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई पर कहा कि सब कुछ साफ नजर आ रहा है अब बचा क्या है? पहले पीछे से आता था और छुप-छुप कर आता था अब बीजेपी वाले जातीय गणना के विरोध में खुलकर सामने आ गये हैं। जातीय गणना का अब उनके द्वारा विरोध सामने से किया जा रहा है। जो बात हम लोग पहले कहते थे वह बात अब सामने आ गई है बीजेपी वालों की असलियत अब सामने आ गयी है। 


कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने बिहार की तुलना पाकिस्तान से कर दी इस पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बगल में यूपी चले जाएं और जाकर देख ले वहां क्या हो रहा है। उस पर हमको कुछ नहीं कहना है। हम लोग अपना काम कर रहे हैं। बीजेपी के लोगों का काम है विरोध करना यह बात तो सबको पता ही है। बीजेपी वालों की कथनी, कहानी और बयानबाजी अब चलने वाला नहीं है। ये लोग 2024 को लेकर काफी डरे हुए हैं। ऐसे में ये लोग कुछ ना कुछ तो बोलेंगे ही। वही चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कल एक बार सफल लैंडिंग हो जाए तो बेहतर होगा।