ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान नेता ने दिल्ली हिंसा पर माफी मांगी, कहा- हम शर्मिंदा, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास

DELHI : दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हिंसा को लेकर किसान नेता युद्धवीर सिंह ने दिल्ली पुलिस से मांफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वे इस हिंसा के लिए शर्मिंदा हैं और दिल

किसान नेता ने दिल्ली हिंसा पर माफी मांगी, कहा- हम शर्मिंदा, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए  हिंसा को लेकर किसान नेता युद्धवीर सिंह ने दिल्ली पुलिस से मांफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वे इस हिंसा के लिए शर्मिंदा हैं और दिल्ली पुलिस से मांफी मांगते हैं. 

किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन जो हुआ, वो शर्मनाक हुआ और हम शर्मिंदा भी हैं. कोई भी आंदोलन तभी सफल होता है जब दोनों तरफ से सहयोग किया जाए. उस दिन मैं गाजीपुर बॉर्डर के पास था, जो उपद्रवी वहां घुसे उसमें हमारे लोग शामिल नहीं थे. हमलोग इस हिंसा को लेकर निंदा कर रहे हैं. 

इसके साथ ही किसान नेता युद्धवीर सिंह ने इस हिंसा को लेकर प्रायश्चित करते हुए 30 जनवरी को एक दिवसीय उपवास पर जाने का निर्णय लिया है.  उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस भी हमारे भाई है और उनके साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ है उसे लेकर हम दिल्ली पुलिस के जवानों से माफी मांगते हैं. 

इसके साथ ही ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा को देखते हुए किसान संगठनों ने अब एक फरवरी को निकलने वाले संसद मार्च को रद्द कर दिया है, जबकि 30 जनवरी को उपवास रखने की बात कही है.