ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली हिंसा के बाद अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, उपद्रवियों पर नकेल कसने का आदेश

DELHI : दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाकर उपद्रवियों पर नकेल कसने के निर्देश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाकर उपद्रवियों पर नकेल कसने के निर्देश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहमदाबाद यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वहीं मौजूद थे। शाह को इसी दौरान दिल्ली में हुई हिंसा की जानकारी मिली थी। 

दिल्ली वापस आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़े हालात को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी खुद अपने हाथों में ले ली। अमित शाह ने एक आपात बैठक में केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक को सख्त हिदायत दी है कि दिल्ली में हालात पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए। इस बैठक के बाद केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला ने कहा है कि दिल्ली में पैदा हुए हालात पर प्रशासन की पहली नजर है हालात अब नियंत्रण में आ चुके हैं पुलिस के साथ-साथ सैनिक बलों को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दिल्ली में है इस दौरान अगर हिंसा हुई तो भारत की अंतरराष्ट्रीय मंच पर किरकिरी होगी। शाह इस स्थिति को पैदा नहीं होने देना चाहते लिहाजा उन्होंने साफ कह दिया है कि किसी भी कीमत पर उपद्रवियों को छूट न दी जाए। केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस भी एक्शन मोड में है। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क पर उपद्रव की मंशा के साथ उतरने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।