ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

मुखिया पति की अश्लील हरकत देखिए, बार-बालाओं के साथ इनका रवैय्या भी देखिए

ARWAL: बिहार के अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के बारा पंचायत के मुखिया पति मलक यादव का बार-बालाओं के साथ मस्ती करते हुए वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडिय

मुखिया पति की अश्लील हरकत देखिए, बार-बालाओं के साथ इनका रवैय्या भी देखिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के बारा पंचायत के मुखिया पति मलक यादव का बार-बालाओं के साथ मस्ती करते हुए वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बारा पंचायत के मुखिया पति बार-बालाओं के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इस दौरान नेताजी पैसा लूटाने के चक्कर में नर्तकियों के अपने गोद में बिठाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।


इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो दो दिन पूर्व जिले के कुर्था प्रखंड में आयोजित शादी समारोह का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुर्था प्रखंड के बारा पंचायत के मुखिया पति मलक यादव नजर आ रहे हैं। मलक यादव द्वारा आर्केस्ट्रा में नर्तकियों के बीच अश्लीलता की हदें उस समय पार कर दी गई जब नेताजी ने पैसा लुटाने के चक्कर नर्तकियों को जांघ पर ही बिठा लिया।


इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने नेताजी की कुर्ता पजामा में रंगरेलियां मनाते मोबाइल की कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद नेता जी चर्चा में आ गये। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मुखिया पति कैसे मौज मस्ती कर रहे है। कोई पैसा लूटा रहा है तो कोई वीडियो मोबाइल में बना रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से नेता जी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई बार मुखिया पति मलक यादव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

टैग्स