ब्रेकिंग
BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल

रक्षा मंत्रालय का फैसला, आर्मी हेडक्‍वार्टर से फील्‍ड में भेजे जाएंगे 206 ऑफिसर

DESK: रक्षा मंत्रालय ने आर्मी हेटक्वार्टर में बदलाव के लिए विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही आर्मी हेटक्वार्टर में तैनात 206 अधिकारियों को अब फील्ड ऑपरेशन में भी भेजा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: रक्षा मंत्रालय ने आर्मी हेटक्वार्टर में बदलाव के लिए विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही आर्मी हेटक्वार्टर में तैनात 206 अधिकारियों को अब फील्ड ऑपरेशन में भी भेजा जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी मुख्‍यालय से फील्‍ड आर्मी के यूनिटों में 206 आर्मी अधिकारियों के री-लोकेशन की जानकारी दी. इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की ओर से इस बारे में संकेत दिए गए थे. उन्‍होंने सेना के रिस्ट्रक्चरिंग के लिए योजना बनाने की बात कही थी. बिपिन रावत ने कहा था कि 'ये बदलाव भविष्य में होने वाले युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए सेना ने खुद को चुस्त, घातक और क्षमता-आधारित बल बनाने के लिए बदलाव की सिफारिशें की थी. योजना के अनुसार, डिप्टी चीफ (योजना और प्रबंध) को डिप्टी चीफ (क्षमता विकास) में बदला गया है जो मुख्यालय की रिस्ट्रक्चरिंग, आधुनिकीकरण और राजस्व प्रबंधन का काम देखेंगे. पारदर्शिता तय करने के लिए सेना प्रमुख के अंतर्गत मेजर जनरल रैंक के अफसर की नियुक्ति की जाएगी.'
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता