ब्रेकिंग
कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी

दीपावली के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मजदूरों के बीच वितरित किए उपहार और मिठाइयां

PURNEA: बाईपास रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के ई-होम्स परिसर में गुरुवार को दीपावली के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी संजीव मिश्रा ने पनोरमा ग्रुप के कर्मचारियों और मज

दीपावली के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मजदूरों के बीच वितरित किए उपहार और मिठाइयां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बाईपास रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के ई-होम्स परिसर में गुरुवार को दीपावली के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी संजीव मिश्रा ने पनोरमा ग्रुप के कर्मचारियों और मजदूरों के बीच उपहार और मिठाइयों का वितरण किया। इस अवसर पर संजीव मिश्रा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और खुशी का इजहार किया।


संजीव मिश्रा ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में खुशहाली, उन्नति और ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने का प्रतीक है और हमें प्रेरित करता है कि हम सभी गिला-शिकवा भुलाकर मिल-जुलकर एक दूसरे के साथ रहें। उन्होंने कहा कि दीपावली एक ऐसा पर्व है जो समाज में एकता और सामूहिकता का संदेश देता है, जिसे हम सभी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।


पनोरमा ग्रुप, जो 2016 से रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। हर वर्ष दीपावली के अवसर पर अपने कर्मचारियों और मजदूरों के साथ यह पर्व मनाने की परंपरा निभाता आ रहा है। इस बार भी पूर्णिया, अररिया और सुपौल के छातापुर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाई गई। जिसमें समूह के सभी कर्मचारियों और मजदूरों ने मिलकर इस उत्सव का आनंद लिया।


उपहार वितरण कार्यक्रम में पनोरमा ग्रुप के सीईओ नंदन झा, कोसी आलोक प्रोडक्शन के सुनील सुमन, रंगकर्मी मिथिलेश झा, रेजा फैजी, अभिषेक कुमार मिश्रा, जेनेन्द्र झा, हरि मिश्रा, अरूणेश झा, वीर महेन्द्र सिंह यादव, अजय यादव, राणा सिंह, तोफिक आलम, अजय गुप्ता, अमरेश, आनंद, अनुज पाठक, विक्रम भगत, चंदन, पवन कुमार, गौरव सरकार, मुखिया सुनील पासवान, आजाद, दिलीप समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर पनोरमा ग्रुप ने समाज में एकता, प्रेम और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।


दीपावली के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मजदूरों के बीच वितरित किए उपहार और मिठाइयां


दीपावली के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मजदूरों के बीच वितरित किए उपहार और मिठाइयां

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता