1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Feb 15, 2020, 4:27:15 PM
- फ़ोटो
PATNA : दारोगा अभ्यर्थियों ने तेजप्रताप यादव से की मुलाकात की है। अभ्यर्थियों ने तेजप्रताप यादव से मिलकर दारोगा परीक्षा के मुद्दे को आगामी विधानसभा सक्ष में उठाने की मांग की है। वहीं तेजप्रताप यादव ने भी दरोगा अभ्यर्थियों को पूरा-पूरा साथ देने का वादा किया है।
अभ्यर्थियों ने तेजप्रताप यादव से मुलाकात के बाद बताया कि उन्होनें भरोसा दिलाया है कि आगामी विधानसभा सत्र में परीक्षा में हुए धांधली के खिलाफ आवाज उठाएंगे। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होनें विधानसभा में मामले की सीबीआई जांच की मांग रखने का भरोसा दिया है।
बता दें कि दारोगा अभ्यर्थियों की मांग दरोगा परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की जाए। आरोप है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था। दारोगा अभ्यर्थी लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों पटना पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किया था।