Hindi News / news / ग्रामीणों ने भाभी से युवक की जबरन करा दी शादी, फूट-फूटकर रोया दूल्हा

ग्रामीणों ने भाभी से युवक की जबरन करा दी शादी, फूट-फूटकर रोया दूल्हा

1st Bihar Published by: Prashant Updated Dec 28, 2020, 7:44:58 PM

ग्रामीणों ने भाभी से युवक की जबरन करा दी शादी, फूट-फूटकर रोया दूल्हा

- फ़ोटो

DARBHANGA: एक युवक की ग्रामीणों ने जबरन उसकी भाभी से शादी करा दी. उस दौरान दूल्हा लोगों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने एक ना सुनी. शादी के दौरान वह फूट-फूटकर रोता रहा. यह मामला दरभंगा का है. 

वीडियो हो रहा वायरल

बताया जा रहा है कि मोरो थाना क्षेत्र के खरपुरा गांव में एक युवक की शादी जबरन उसी की विधवा भाभी से करा दी गई है. वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक कैसे इस शादी के लिए मना करता रहा. वो गिड़गिड़ता रहा. लेकिन गांव के लोगों ने उसकी एक ना सुनी और जबरन उसकी शादी भाभी से करा दी.


 मिली जानकारी के मुताबिक गांव के लोगों ने विधवा महिला पर कई संगीन आरोप लगाते हुए उसके मायके वालों को बुला लिया. इसके बाद उसके देवर से जबरन उसकी शादी करा दी गई. इस दौरान देवर रोता-बिलखता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी.पूरे मामले में किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. जिस युवक की जबरन शादी कराई गई उसने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.