1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 16, 2019, 10:05:50 PM
- फ़ोटो
DESK : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय औचक निरीक्षण करने पहुंचे हैं. जानकारी मिल रही है कि इस वक्त DGP एसएसपी ऑफिस में वरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. इससे पहले दोपहर में डीजीपी अचानक समस्तीपुर पहुंचे थे. जहां उन्होंने जिले के अधकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समस्तीपुर में एसपी में उन्होंने डीएसपी के साथ-साथ कई थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. मीटिंग से पहले डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने बैठक में आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की. बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को दुरस्त करने में जुटे डीजीपी ने अधिकारियों को कई दिशानिर्देश दिए.