ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 11 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने आज एक बैंक को अपना निशाना बनाया है। दक्षिण बिहा

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 11 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने आज एक बैंक को अपना निशाना बनाया है। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर अपराधियों ने 11 लाख रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


बिक्रमगंज के शिवपुर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा में घुसकर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने उस वक्त इस घटना को अंजाम दिया जब बैंक कर्मी बैंक को बंद कर रहे थे। 


बैंक को बंद करने के दौरान ही चार हथियारबंद अपराधी अचानक पहुंच गये और पिस्टल के बल पर बैंक में रखे 11 लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते निकल गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

ranjan

FirstBihar संवाददाता